यमन में एक मानवाधिकार एनजीओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यमन पर सऊदी अतिक्रमण में अब तक १२०४१ आम नागरिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। मरने वालों में २५६८ बच्चे तथा १८७० महिलाएं शामिल हैं । इन हमलों में २०००१ लोग घायल हुए हैं जिनमे २३५४ बच्चे तथा १९६० महिलाएं शामिल हैं । सऊदी हमलों में ४० लाख से अधिक यमनी नागरिक बेघर हो गए हैं ।
रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों में २७० स्वास्थ्य केंद्र २५ मीडिया संस्थान ४०२७६ घर तथा ७०६ मस्जिदे बिल्कुल तबाह हो गई हैं।
ज्ञात रहे कि सऊदी अतिक्रमणकारी संगठन मार्च २०१४ से ही यमन के भगोड़े राष्ट्रपति को सत्ता में वापस लाने के लिए अमेरिकन और ब्रिटिश हथियारों से यमन पर हमले कर रहा है ।
25 फ़रवरी 2017 - 20:26
समाचार कोड: 814130
सऊदी हमलों में ४० लाख से अधिक यमनी नागरिक बेघर हो गए हैं । रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों में २७० स्वास्थ्य केंद्र २५ मीडिया संस्थान ४०२७६ घर तथा ७०६ मस्जिदे बिल्कुल तबाह हो गयी हैं।